आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी हुई: 60,632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया सोना, चांदी 72 हजार के पार निकली

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (23 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी 23 अक्टूबर को सोना के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 61 रुपए घटकर 60,632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,474 रुपए हो गई है।

हालांकि, चांदी में आज भी तेजी देखने को मिली। ये 295 रुपए गिरकर 72,286 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 71,991 रुपए पर थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 60,632
22 55,539
18 45,474

अक्टूबर में अब तक 2900 रुपए से ज्यादा मंहगा हुआ सोना
अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोने के दाम में 2,913 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 60,632 रुपए पर है। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,286 रुपए पर आ गई है।

अक्टूबर में अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 अक्टूबर 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम
23 अक्टूबर 60,632 रुपए प्रति 10 ग्राम 72,286 रुपए प्रति किलोग्राम

सोने की कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें

  1. घरेलू बाजार में दिवाली तक सोने की जोरदार मांग रहेगी। फिर शादियों के सीजन में खूब सोना खरीदा जाएगा। इससे सपोर्ट मिल रहा है।
  2. पहले से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए ताजा सैन्य संघर्ष पूरी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ा दी।
  3. बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है।

62 हजार तक जा सकता है सोना
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *