आज लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक लूना: फुल चार्ज पर मिलेगी 110Km की रेंज, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काइनेटिक ग्रीन आज यानी 7 फरवरी को ई-लूना को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी सेल करेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2024 से शुरू कर दी थी। इसे 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी कीमत 71,990 रुपए रखी गई है।

50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे ओशन ब्लू कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 2 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। इसमें 2 Watt की मोटर दी गई है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

4 घंटे में हो जाएगी फुल चार्ज
कंपनी इस गाड़ी के साथ एक पोर्टेबल चार्जर भी देगी। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। सेफ्टी के लिए इसमें दोनों सिरों पर कॉम्बी ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोपेड का कुल वजन 96 किलो है।

ई-लूना की लंबाई 1.985 m, चौड़ाई 0.735 m, ऊंचाई 1.036 m और व्हीलबेस 1335 mm है। इसकी सीट की हाइट 760 mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *