आज इन राशियों पर होगी श्रीकृष्ण की कृपा, नव निधियों सहित घर आएंगी लक्ष्मीजी

Aaj ka Rashifal, 6 September 2023: ज्योतिष की सहायता से व्यक्ति अपना भूत, भविष्य और वर्तमान का काफी हद तक सटीक अंदाजा लगा सकता है। इसी के आधार पर वह अपने भविष्य के लिए सही योजना बना सकता है। जानिए आज किन उपायों को करने से आपका दिन अच्छा बीतेगा।

यह भी पढ़ें: केवल एक गिलास पानी बदल देगा आपकी किस्मत, ऐसे करें उपाय

मेष राशि (Mesh Aaj ka Rashifal)

आज लाभ का दिन है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। अधिक भागदौड़ करने की वजह से आपको काफी थकान हो सकती है और किसी काम को करने का मन नहीं करेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – ब्राउन

वृषभ राशि (Vrishabh Aaj ka Rashifal)

आपकी राशि में चंद्रमा उच्च का होन के कारण आपका पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है और आपको हर कार्य संभलकर करना चाहिए। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्‍त होने से हर्ष होगा और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कोई रुका कार्य पूरा होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हरा

– विज्ञापन –

मिथुन राशि (Mithun Aaj ka Rashifal)

आपकी राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है, परंतु मन विचलित रह सकता है। राशि स्‍वामी की कृपा से विदेश के लिए शुभ स्थिति बन रही है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के करियर से जुड़ा कोई काम भी आप कर सकते हैं। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आज अच्छे व मनपसंद लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – ऑफ वाइट

कर्क राशि (Kark Aaj ka Rashifal)

आज का दिन संतोष और शांति के साथ बिताने का है। आपका राशि स्वामी उच्च होकर ऐसी स्थिती बना रहा है कि हर कार्य अपनी योजना के अनुसार पूरा हो जाएगा और आपको प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में आर्थिक लाभ होगा। नए अनुबंधों से आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज कुछ बड़े लोगों से आपकी मुलाकात भी हो सकती है जो करियर में आपको लाभ देंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – गुलाबी

सिंह राशि (Singh Aaj ka Rashifal)

आज का दिन शुभ रहेगा। आपको ऑफिस व घर सभी में हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। लोग आपकी बातों और आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से परेशान थे तो राहत मिलेगी। किसी मामले में आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शाम के वक्‍त आपका काफी समय से रुका कोई काम पूरा होने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा और आपको आर्थिक लाभ होगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – जामुनी

कन्या राशि (Kanya Aaj ka Rashifal)

आज आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – केसरिया

तुला राशि (Tula Aaj ka Rashifal)

मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – संतरी

वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj ka Rashifal)

आपका समय मौज मस्ती में गुजरेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मजेदार शाम बिताने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण उनका स्थानांतरण भी हो सकता है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। इसलिए पब्लिक में संभल कर बोलें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला

धनु राशि (Dhanu Aaj ka Rashifal)

आज घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कारण आपको मानसिक अवसाद रह सकता है। आज मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ग्रे

मकर राशि (Makar Aaj ka Rashifal)

आज जिन बातों की चर्चा करने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, ऐसी बातों का जिक्र न करें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नकारात्मकता को न हावी न होने दें वरना किसी तरह की हानि हो सकती है। किसी छोटी सी बात को लेकर करीबी से अनबन हो सकती है। जिसका परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दैनिक आय प्रभावित हो सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नीला

कुम्भ राशि (Kumbh Aaj ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी उभर कर सबके सामने आएगी जिससे आपके प्रतिद्वंद्वी भी सामने आएंगे। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, जिसके कारण उन्हें शिक्षा में समस्या आ सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – आसमानी

मीन राशि (Meen Aaj ka Rashifal)

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। युवाओं को अपने करियर में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। अपनों से बड़ों का सम्मान करें, उनके प्रेम और स्नेह का गलत फायदा ना उठाएं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गेंरुआ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *