अर्जुन अवॉर्ड पा चुके पीएपी के उपाधीक्षक का मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान

Deputy Superintendent

Creative Common

दलबीर सिंह (54) के शव पर चोट के निशान थे और वह जालंधर के बस्ती बावा खेल में एक सड़क पर पड़ा मिला था, जहां वह तैनात थे। जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि ‘उनका एक पैर कुचला हुआ पाया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार विजेता और पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) के उपाधीक्षक जालंधर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि दलबीर सिंह (54) के शव पर चोट के निशान थे और वह जालंधर के बस्ती बावा खेल में एक सड़क पर पड़ा मिला था, जहां वह तैनात थे। जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि ‘उनका एक पैर कुचला हुआ पाया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

जहां उनका शव मिला वह सड़क कपूरथला स्थित उनके गांव तक जाती है। कमिश्नर ने कहा, घटनास्थल उनके गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा कि सिंह के परिवार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, डीएसपी पिछले महीने जालंधर में एक अन्य इलाके के निवासियों के साथ लड़ाई में शामिल थे। हालाँकि, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सिंह पहले एक भारोत्तोलक थे, को 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *