अमेरिका में गर्ल्स गैंग ने ₹66 करोड़ के कॉस्मेटिक्स चुराए: इन्हें 50% डिस्काउंट पर ऑनलाइन बेचा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

वॉशिंगटन2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्तारी के दौरान गर्ल्स गैंग की मास्टरमाइंड मिशेल मैक के घर से पुलिस ने 24.86 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स जब्त किए। - Dainik Bhaskar

गिरफ्तारी के दौरान गर्ल्स गैंग की मास्टरमाइंड मिशेल मैक के घर से पुलिस ने 24.86 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स जब्त किए।

अमेरिकी पुलिस ने मेकअप का सामान चुराने वाले गैंग की लीडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा- तीन बच्चों की मां 53 साल की मिशेल मैक ने 66 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स चुराए और फिर इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर बेच दिया।

पुलिस के मुताबिक, मिशेल ने चोरी को अंजाम देने के लिए 12 लड़कियों को हायर किया था। ये सभी सेफोरा, लेंस क्राफ्टर, अल्टा, TJ मैक्स, वालग्रीन्स जैसे लग्जरी कॉस्मेटिक्स स्टोर में जाती थीं और मेकअप का सामान चुराती थीं। इसके बाद मिशेल डिस्काउंट पर ये सामान बेच देती थी।

तस्वीर मिशेल (बाएं) उसके पति और तीनों बच्चों की है।

तस्वीर मिशेल (बाएं) उसके पति और तीनों बच्चों की है।

10 अमेरिका राज्यों में चोरी की
इस गैंग ने कैलिफोर्निया, ओहायो, टेक्सास, फ्लोरिडा समेत 10 अमेरिकी राज्यों में चोरी की। यही वजह है कि गैंग को ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ का नाम दे दिया गया। पुलिस ने 12 मार्च को मिशेल के घर रेड की थी। इस दौरान उन्हें 24.86 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स मिले थे। 4,500 स्कवायर फीट में बने इस घर की कीमत 2.90 करोड़ रुपए है।

मामले से जुड़ी तस्वीरें…

मिशेल ने घर पर वेयर हाउस बनाया था। इसमें चोरी का सामान रखा था।

मिशेल ने घर पर वेयर हाउस बनाया था। इसमें चोरी का सामान रखा था।

पुलिस को घर से नेल पॉलिश, कंसीलर, लिपस्टिक, फाउंडेशन के बॉक्स मिले।

पुलिस को घर से नेल पॉलिश, कंसीलर, लिपस्टिक, फाउंडेशन के बॉक्स मिले।

वेयर हाउस की अलमारियां मेकअप के डिब्बों से भरी पड़ी थीं।

वेयर हाउस की अलमारियां मेकअप के डिब्बों से भरी पड़ी थीं।

मिशेल के घर से पुलिस को आई लाइनर, काजल जैसे मेकअप प्रोडक्ट भी मिले।

मिशेल के घर से पुलिस को आई लाइनर, काजल जैसे मेकअप प्रोडक्ट भी मिले।

मिशेल को सैन डिएगो स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

मिशेल को सैन डिएगो स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

तस्वीर 4,500 स्क्वायर फीट में बने मिशेल के घर की है। इसकी कीमत 2.90 करोड़ रुपए है।

तस्वीर 4,500 स्क्वायर फीट में बने मिशेल के घर की है। इसकी कीमत 2.90 करोड़ रुपए है।

2 साल से पकड़ने की कोशिश कर रहे थे
ब्रिटिश मीडिया डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस 2 साल से इस गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को इस मामले में लीड तब मिली, जब गैंग की दो लड़कियों को कॉस्मेटिक ब्रांड अल्टा के स्टोर से गिरफ्तार किया गया। लड़कियों ने बताया कि एक महिला ने उन्हें पैसों का लालच दिया। उसने स्टोर की लोकेशन भी दी थी। लड़कियों के फोन पर मिले मैसेज के जरिए पुलिस मिशेल तक पहुंची।

फुटेज मैरीलैंड के वेस्ट ओशिन सिटी में स्थित अल्टा ब्यूटी स्टोर की है। इसमें दो लड़कियां सामान चुराते दिख रही हैं।

फुटेज मैरीलैंड के वेस्ट ओशिन सिटी में स्थित अल्टा ब्यूटी स्टोर की है। इसमें दो लड़कियां सामान चुराते दिख रही हैं।

ऑनलाइन मेकअप स्टोर चला रही थी मास्टरमाइंड
छानबीन के दौरान पुलिस को पचा चला कि मिशेल ऑनलाइन मेकअप स्टोर चला रही थी। वो यहां पर चुराया हुआ सामान 50% डिस्काउंट पर बेच रही थी।

नेशनल रिटेल फेडरेशन के मुताबिक 2022 में खुदरा विक्रेताओं को शॉपलिफ्टर्स (सामान चोरी करने वाले) की वजह से 3.35 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ज्यादातर शॉपलिफ्टर्स संगठित गिरोहों से जुड़े होते हैं। होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक 2021 से 2023 के बीच शॉपलिफ्टिंग के मामले तीन गुना बढ़े और लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

2021 में शॉपलिफ्टिंग के 59 केस सामने आए थे। 2023 में 199 मामले दर्ज किए गए।

यह खबर भी पढ़ें…

न्यूजीलैंड की सांसद ने मॉल से कपड़े चुराए, VIDEO : 2 स्टोर्स में 3 बार चोरी का आरोप, इस्तीफा देते हुए कहा- ऐसा तनाव में किया

न्यूजीलैंड में ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज घरमन पर दो शॉपिंग स्टोर्स से 3 बार कपड़े चुराने का आरोप है। इसके बाद सोमवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। घरमन का चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *