वॉशिंगटन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

तस्वीर गुरुद्वारे के बाहर मारे गए 29 साल के भारतीय सिख राज सिंह की है।
अमेरिका के अलबामा राज्य में एक सिख व्यक्ति की हत्या कर दी गई। राज सिंह (गोल्डी) को गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई। वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, घटना 24 फरवरी की है। राज अलबामा के सेल्मा शहर में गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसके परिवार को घटना की जानकारी 25 फरवरी को दी गई।
राज के परिजन गुरदीप सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हत्या के 5 दिन बाद भी राज का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। हालांकि, देरी की वजह नहीं बताई गई है। वहीं, हमलावरों और हत्या के मोटिव के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। परिजनों का कहना है कि ये हेट क्राइम का मामला हो सकता है।

अमेरिकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मारा गया सिख म्यूजिशियन था
राज सिंह डेढ़ साल पहले ही अमेरिका गया था। वो म्यूजिशियन था और अपने म्यूजिकल ग्रुप के साथ ही रह रहा था। उसका परिवार भारत सरकार से शव को उत्तर प्रदेश लाए जाने में मदद मांग रहा है।
फरवरी में हुई भारतीय की मौत का यह दूसरा मामला है। इसके पहले 15 फरवरी को अलबामा में एक ग्राहक ने भारतीय मूल के होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच एक कमरे को लेकर हुए विवाद हुआ था।

तस्वीर होटल के मालिक 76 साल के प्रवीण रावजीभाई पटेल की है।
पुलिस ने कहा था- शेफील्ड में हिलक्रेस्ट होटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल (76) की हत्या आरोप में 34 साल के विलियम जेरेमी मूर को गिरफ्तार किया गया। मूर कमरा किराए पर लेने होटल आया था और इसी दौरान उसका पटेल से विवाद हो गया। इसके बाद मूर ने पटेल को गोली मार दी।
यह खबर भी पढ़ें…
भारतीय छात्रों पर हमले, अमेरिका बोला- ये स्वीकार नहीं:एक महीने में 4 भारतीय छात्रों, 3 भारतीय मूल के लोगों की मौत

अमेरिका में भारतीयों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन हमलों पर व्हाइट हाउस ने कहा कि नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में अस्वीकार्य है। व्हाइट हाउस में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनका प्रशासन इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…