अमेठी में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव: 4 प्रत्याशी मैदान में जुटे, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन होगा चुनाव

अमेठी जिला13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। - Dainik Bhaskar

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले अमेठी में हो रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है, जिसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, भेटुआ ब्लाक प्रमुख आकर्ष शुक्ला, जय बहादुर यादव और एक अन्य हैं। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ ही सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं।

दरअसल अमेठी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए जिले से चार लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से एक उम्मीदवार का पता नहीं चल पा रहा है, जबकि तीन उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चारों उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में सदस्य बनाने और वोटिंग के लिए लगातार कैम्पेन करने में जुटे हुए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में लगी है।

इसी के तहत यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए अमेठी से चार उम्मीदवार सामने आए हैं। पहली बार है जब यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव पूरी तरह से ऑनलाइन हो रहा है और आईवायसी एप के माध्यम से सदस्य बनाए जा रहे हैं। वहीं सदस्य इसी एप के माध्यम से चुनाव भी करेंगे। यह चुनाव 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

प्रचार-प्रसार में जुटे लोग
जिलाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के साथ ही भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला भी मैदान में हैं। आकर्ष शुक्ला के आवेदन करने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं, जय बहादुर यादव ने भी नामांकन किया है और जोर-जोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। शुभम सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने भी आवेदन किया है। हालांकि ये शुभम सिंह कौन है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *