अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल में 90% तक डिस्काउंट का दावा: बैंक में अब नहीं बदल सकेंगे 2000 के नोट, आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं

  • Hindi News
  • Business
  • Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Amazon Great Indian Festival, Flipkart Big Billion Days, Rs 2000 Note, GST

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर 2000 रुपए के नोट से जुड़ी रही। 2000 रुपए के नोट को बैंक में जमा करने या इसे दूसरे नोट से बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर को खत्म हो गई है। इसके अलावा मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बने प्रोडक्ट्स पर अब टैक्स नहीं लगेगा। GST काउंसिल की शनिवार को हुई 52वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डेज’ और अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल आज रविवार यानी 8 अक्टूबर से सभी के लिए शुरू हो गई है। एक दिन पहले ये सेल केवल प्लस और प्राइम मेंबर्स के लिए थी। दोनों सेल में प्रोडक्ट्स पर 90% तक का डिस्काउंट देने का दावा किया जा रहा है।
  • शेयर बाजार में आज रविवार को कारोबार नहीं होगा। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (6 अक्टूबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 364 अंक की तेजी के साथ 65,995 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 107 अंक की तेजी रही, यह 19,653 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. बैंक में नहीं बदल सकेंगे 2000 के नोट: अब सिर्फ RBI ऑफिस में बदले जा सकेंगे, अभी 12 हजार करोड़ की करेंसी आना बाकी

2000 रुपए के नोट को बैंक में जमा करने या इसे दूसरे नोट से बदलने का आखिरी मौका शनिवार (7 अक्टूबर) को निकल चुका है। अब रविवार यानी 8 अक्टूबर से ये नोट सिर्फ RBI ऑफिस में बदले जा सकेंगे। शुक्रवार को RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया था कि अभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के 2000 के नोट चलन में हैं, जिनका आना अभी बाकी है।

7 अक्टूबर के बाद भी 2 हजार रुपए के नोट वैध बने रहेंगे। एक बार में 20 हजार रुपए तक के नोट बदले जा सकेंगे। वहीं अगर इन्हें अपने बैंक अकाउंट में क्रेडिट करवाना है तो ₹2000 के कितने भी नोट इश्यू ऑफिस के जरिए जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग दो हजार के नोट डाक विभाग से भी RBI के 19 इश्यू दफ्तरों को भेज सकते हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. नए लोगो के साथ एअर इंडिया का पहला विमान: कंपनी ने शेयर की तस्वीर, 2 महीने पहले अनवील किया था लोगो

एअर इंडिया ने शनिवार यानी 7 अक्टूबर को नए लोगो के साथ पहले विमान की फोटो शेयर की। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘यह फ्रांस के टूलूज में हमारी नए डिजाइन में मैजेस्टिक A350 का पहला लुक है। हमारे A350s इस सर्दी में घर आना शुरू हो जाएंगे।’

दो महीने पहले 10 अगस्त को एअर इंडिया ने अपना नया लोगो अनवील किया था। नए लोगो में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में इस लोगो को डिजाइन किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मिलेट्स से बने प्रोडक्ट्स पर अब टैक्स नहीं: क्रूज शिप्स पर IGST घटकार 5% किया, GST काउंसिल की बैठक में फैसला

GST काउंसिल की 52वीं बैठक में बिना ब्रांड के 70% मिलेट्स वाले आटे पर GST नहीं लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं मिलेट्स वाले ब्रांडेड आटे पर इसे 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे- ज्वार, बाजरा और रागी आदि से बने फूड।

मोदी सरकार ने G20 प्रेसिडेंसी में मिलेट्स को खूब प्रचारित किया था। साल 2021 में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया है। आज यानी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये बैठक हुई।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. रिलायंस रिटेल में ₹4,967 करोड़ निवेश करेगी ADIA: कंपनी में 0.59% हिस्सेदारी खरीदेगी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) की सब्सिडियरी कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल आर्म रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 4,967 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी। RRVL ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को इस डील की जानकारी दी।

इस इन्वेस्टमेंट के बाद RRVL इक्विटी वैल्यूएशन के हिसाब से देश की टॉप चार कंपनियों में से एक बन जाएगी। ADIA की RRVL में हिस्सेदारी 1.2% से बढ़कर 1.79% हो जाएगी। 8.38 लाख करोड़ रुपए की प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन पर ADIA ने यह इन्वेस्टमेंट किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. ‘वनप्लस पैड गो’ टैबलेट ₹19,999 में लॉन्च: 2.4K रेजोल्यूशन वाला 11.35 इंच का डिस्प्ले, 514 घंटे स्टैंडबाय और 14 घंटे वीडियो प्ले का दावा

चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस ने ‘वनप्लस पैड गो’ टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में 8MP कैमरा और 2.4K रेजोल्यूशन वाला 11.35 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह दो स्टोरेज और दो कनेक्टिविटी ऑप्शन में अवेलेबल है। कपंनी ने इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 19,999 रुपए रखी है। इस पैड में 8000 mAh की बैटरी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि वन प्लस पैड गो एक बार चार्ज करने पर 514 घंटे तक स्टैंडबाय पर रह सकता है। वहीं अगर आप वीडियो चलाते हैं तो यह 14 घंटे और म्यूजिक सुनते हैं तो 40 घंटे का बैटरी बैकअप देगा। बायर्स इसे 12 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे से कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन-फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…

SBI vs पोस्ट ऑफिस RD: निवेश से पहले जानें कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, समझें पूरा गणित

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने 1 अक्टूबर से इसकी ब्याज दर को 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है। वहीं देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI इस समय RD पर अधिकतम 7% ब्याज दे रहा है। हम आपको SBI और पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप सही जगह निवेश कर सकें।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *