बलरामपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बलरामपुर | जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो गई है। किसानों से धान की खरीदी करने 49 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। चालू सीजन में धान बेचने 48259 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 49 धान खरीदी केन्द्रों में 4775 किसानों से कुल 232548.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। साथ ही इनमें से 115170 क्विंटल धान मिलर्स द्वारा मिलिंग के लिए उठाव किया है।