अब अपनी फेवरेट ट्रेन से कर सकेंगे रांची से वाराणसी तक का सफर, जानें पूरा रूट

रांची. रांची बनारस वंदे भारत का शुभारंभ 12 मार्च से होने जा रहा है. पीएम मोदी रांची रेलवे स्टेशन पर 12 मार्च की सुबह 9 बजे ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. देशभर में इसी दिन दस नई वंदे भारत की शुभारंभ होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी 12 मार्च को ही रांची बनारस वंदे भारत के साथ साथ रांची बंडामुंडा दोहरीकरण का भी लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा रांची रेलमंडल के रांची, हटिया, गोविन्दपुर रोड, इटकी, मुरी, पिस्का, सिल्ली, टाँगरबसलि और टाटीसिलवे स्टेशनों पर “एक स्टेशन एक उत्पाद योजना” के स्टॉल का भी उद्घाटन किया जाएगा.

काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए 12 मार्च की सुबह 9 बजे निकलने वाली वंदे भारत की तैयार करने में देर शाम रेलवेकर्मी जुटे रहे. 18 मार्च से इस ट्रेन का रांची से बनारस के बीच सामान्य परिचालन शुरू हो सकेगा. गुरुवार को छोड़कर यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी. केसरिया रंग वाली वंदे भारत का रांची से बनारस के बीच कुल छह स्टेशन पर  ठहराव होगा. मुरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, प दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी.

केसरिया कलर देखकर कंफ्यूज मत होइये, अंदर की तस्वीरें देख लीजिए यह तो आपकी वह फेवरेट ट्रेन है- PHOTOS

काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे रांची के लोग

9 मार्च की सुबह चेन्नई से आठ बोगी वाली रांची बनारस वंदे भारत हटिया पहुंची. रांची से बनारस के बीच चलने वाली वंदे भारत दूसरे वंदे भारत की तुलना में कुछ मायनों में अलग है. इसमें कुल आठ बोगी में एक एग्जीक्यूटिव क्लास है जबकि सात चेयर कार है. 10 मार्च को रांची से बोकरो के बीच इसका सफल ट्रायल किया गया. झारखंड के यात्रियों को काशी विश्वनाथ का दर्शन कराने वाली यह वंदे भारत रांची से सुबह 5.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी. इसके बाद यही ट्रेन बनारस से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रात 11.55 बजे रांची पहुंचेगी. यह पूरा सफर करीब आठ घंटे में पूरा होगा. अभी तक रांची से बनारस के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने की वजह से अलग अलग रूट से बनारस जाने में करीब 11 घंटे लगते थे. लेकिन अब वंदे भारत के सफर से करीब तीन घंटे की बचत होगी.

इंतजार की घड़ियां होने वाली हैं खत्म, अब अपनी फेवरेट ट्रेन से कर सकेंगे रांची से वाराणसी तक का सफर, जानें पूरा रूट

जानें रांची बनारस वंदे भारत ट्रेन की खासियत

* 12 मार्च को पीएम मोदी करेंगे रांची बनारस वंदे भारत का ऑनलाइन शुभारंभ
* शनिवार को रांची बनारस वंदे भारत का रैक हटिया पहुंचा
* आठ बोगी वाली रैक चेन्नई से पहुंची हटिया
* आठ बोगी वाले रैक में एक एग्जीक्यूटिव, सात चेयर कार
* रांची मुरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, प दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी स्टेशन पर ठहराव
* रांची से सुबह 5:10 बजे खुलेगी, दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी बनारस
* बनारस से शाम 4:05 बजे खुलेगी, रात 11.55 बजे रांची पहुंचेगी
* रांची बनारस वंदे भारत का रंग केसरिया

Tags: Bihar News, Ranchi news, Vande bharat train

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *