
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए आलिया भट्ट ने बड़े ही खास ऑउटफिट का चुनाव किया। अभिनेत्री अपनी शादी की साड़ी पहनकर समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। चोकर नेकलेस और स्टड ईयररिंग के साथ अभिनेत्री ने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था। इस ऑउटफिट में आलिया काफी खूबसूरत लग रही थी।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट सुबह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, आज का दिन अभिनेत्री के बेहद ही खास है। आज उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। अभिनेत्री को ये पुरस्कार फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में बेहतरीन अभिनय करने के लिए दिया गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। वीडियो में, आलिया को स्टेज पर चढ़कर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार लेते हुए देखा जा सकता है। बता दें, समारोह से अभिनेत्री का लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
#WATCH | Alia Bhatt receives the Best Actress Award for ‘Gangubai Kathiawadi’, at the National Film Awards. pic.twitter.com/dwiXrBGlND
— ANI (@ANI) October 17, 2023
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए आलिया भट्ट ने बड़े ही खास ऑउटफिट का चुनाव किया। अभिनेत्री अपनी शादी की साड़ी पहनकर समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। चोकर नेकलेस और स्टड ईयररिंग के साथ अभिनेत्री ने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था। इस ऑउटफिट में आलिया काफी खूबसूरत लग रही थी। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अभिनेत्री ने बालों में सफ़ेद गुलाब लगाए हुए थे। आलिया का ये लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लोग जमकर अभिनेत्री के इस खूबसूरत लुक की तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहाँ से उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आने के लिए उड़ान भरी थी। अभिनेता रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ इस समारोह में शामिल हुए हैं। आलिया के अलावा अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता करण जौहर समेत कई सितारे राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।
अन्य न्यूज़