लखनऊ41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर- 2023 में पहुंचकर प्रदेश के कारीगरों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही शिल्पकारों और एग्जिबिटर्स का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां उत्तर प्रदेश मंडप का उद्घाटन किया। उन्होंने व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन के ओडीओपी मार्ट में हस्त निर्मित उत्पादों के विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों से संवाद किया। उत्तर प्रदेश पवेलियन में प्रदेश के सभी जनपदों के ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
ट्रेड शो में प्रदर्शित की जा रही यूपी की विकास गाथा