
कांग्रेस ने दूसरा पोस्टर निकाल दिया
वहीं, भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार में जयराम ठाकुर के सीएम तौर पर शपथ ग्रहण लेने वाले समारोह की जानकारी देने का पोस्टर ही छपवा डाला। भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह वाले पोस्टर के जवाब में कांग्रेस ने दूसरा पोस्टर निकाल दिया। उस पोस्टर पर लिखा था ‘शपथ का सपना टूटेगा… क्योंकि आ रही है कांग्रेस।

पोस्टर war यहीं नहीं रुका
भाजपा कांग्रेस का यह पोस्टर war यहीं नहीं रुका कांग्रेस के शपथ का सपना टूटने वाले पोस्टर के जवाब में उसी के पास ही भाजपा की ओर से दूसरा पोस्टर लगवा दिया गया। उस पर लिखा था कि ‘फिर से विपक्ष में’ गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में वर्षों से परिपाटी चली आ रही है कि हर पांच में यहां की जनता सरकार बदल देती है। इस बार भी यही हुआ। 74 फीसदी लोगों ने मतदान किया था और बहुमत कांग्रेस को दिया। भाजपा के बाद अब कांग्रेस सरकार बनाएगी।

हिमाचल प्रदेश के नए सीएम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई
8 दिसम्बर 2022 को 40 सीटों पर जीत मिलने के साथ ही कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश के नए सीएम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई नेताओं के नाम सामने आए। सीएम बनने की दौड़ सबसे आगे मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह का नाम चल रहा है। प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

… तो ये हिमाचल की पहली महिला सीएम होंगी
प्रतिभा सिंह खुद भी मीडिया से बातचीत में यह कह चुकी हैं कि सीएम का फैसला हिमाचल प्रदेश में जीते हुए विधायक लेंगे। वे अपनी पसंद आलाकमान को बताएंगे। फिर ही नाम फाइनल होगा, मगर हिमाचल की जनता की मंशा है कि मौका वीरभद्र सिंह के परिवार को मिलना चाहिए। अगर प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बनती हैं तो ये हिमाचल की पहली महिला सीएम होंगी।