सड़क किनारे गाता है बच्चा
यह वीडियो कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड का है। शुक्रवार को कलेक्टर अवि प्रसाद यहां विकास कार्यों को देखने पहुंचे थे। क्षेत्र दौरे के दौरान तिगवां में दिव्यांग कृष्णा चौधरी ढोलक की मधुर धुन पर लोकगीत गा रहा था। कलेक्टर तक उसकी आवाज पहुंची तो वह कार से उतरकर उसके पास चले गए। इत्मीनान से उसके पास बैठकर कलेक्टर अवि प्रसाद भजन सुन रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है।
कलेक्टर सुनने लगे भजन
भजन सुनकर कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिव्यांग कृष्णा चौधरी को शाबाशी दी है। गरीबी की वजह से वह भजन गाकर अपना पेट पालता है। इलाके के लोग भी उसके भजन के दीवाने हैं। कटनी कलेक्टर को उसने दही खा लो मटकिया नै फोड़ो, कान्हा नै फोड़ो गाकर सुनाया है। कृष्णा आंखों से देख नहीं सकता है। मधुर आवाज की वजह से गांव में उसकी अलग पहचान है।
वीडियो वायरल
बताया जा रहा कि तिगवां गांव में कंकाली देवी का एक प्राचीन मंदिर है। उसके बाहर ही बैठकर कृष्णा भजना गाता है। यहां हर दिन पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की तरफ से जो दान मिलता है, उससे उसे कुछ आमदनी हो जाती है। कलेक्टर की तरह लोग भी कृष्णा के भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि कृष्णा को अगर प्लेटफॉर्म मिले तो वह अपनी आवाज का जादू बिखेर सकता है।
इसे भी पढ़ें