संभल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: 50 हजार के इनामी काशिफ को लगी गोली, पुलिस पर हमले के बाद से फरार था

संभलएक घंटा पहले

संभल में पुलिस पर हमले का वांछित चल रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में 1 पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसपी, एएसपी और सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है।

बदमाश और पुलिस थाना नखासा क्षेत्र के मंडलाई बाईपास पर हुई। जहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी श्रीश्चंद सीहोर जितेंद्र कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

संभल में बदमाश से मुठभेड़ के बाद पहुंची पुलिस टीम।

संभल में बदमाश से मुठभेड़ के बाद पहुंची पुलिस टीम।

गोली लगने से एक सिपाही घायल
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वही बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही योगेंद्र राठी भी घायल हो गया। इसी बीच बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही।

अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही।

पुलिस पर हमले में फरार चल रहा था बदमाश
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि काशिफ नाम के जिस बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। बीते दिनों पुलिस पर हमला करने में बदमाश काशिफ फरार चल रहा था। जिसे आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *