लखनऊ4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद के गणेशगंज इलाके में बृहस्पतिवार शाम को शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ही पति ने छज्जे से छलांग लगा दी। उसको बचाने के लिए पत्नी भी कूद गई। घायल अवस्था में दोनों को पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गई। पति का इलाज जारी है।
क्या है पूरा मामला
प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह के मुताबिक मृतका का नाम रोली शर्मा(27) है। पति का नाम संदीप शर्मा है। चाट का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर से संदीप शराब के नशे में विवाद कर रहा था। इसी दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने छत से छलांग लगा दी। उसको बचाने के चक्कर में पत्नी भी कूद गई। सूचना पर पहुंच कर आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति का इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में दोपहर से विवाद चल रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना देदी। मौके पर पहुंच कर पुलिस दोनों को समझा रही थी। तभी पति ने छलांग लगाई है। वहीं उसको बचाने के चक्कर में पत्नी भी कूदी है। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं।