राजस्थान: प्रदेश में रक्षाबंधन से मिलेंगे महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन, सीएम गहलोत ने की घोषणा

राजस्थान
में
महिलाओं
के
फोन
का
इंतजार
खत्म
होने
जा
रहा
है।
मुख्यमंत्री
अशोक
गहलोत
ने
घोषणा
की
है
कि
रक्षाबंधन
से
राजस्थान
की
चिरंजीवी
परिवार
की
महिलाओं
को
स्मार्ट
फोन
मिलना
शुरू
हो
जाएगा।
इस
साल
रक्षाबंधन
का
त्यौहार
30
अगस्त
है।
प्रदेश
में
इसी
साल
के
अंत
में
विधानसभा
चुनाव
होने
हैं।
गहलोत
सरकार
पहली
खेप
में
महिलाओं
को
40
लाख
फोनों
का
वितरण
करेगी।


सीएम
गहलोत
ने
बजट
2022
में
की
थी
घोषणा

मुख्यमंत्री
अशोक
गहलोत
ने
बजट
में
महिलाओं
को
स्मार्टफोन
देने
की
घोषणा
की
थी।
सितम्बर
2022
में
मिलने
थे।
लेकिन
अब
तक
महिलाओं
के
हाथों
में
यह
फोन
नहीं
आए
हैं।
चिप
का
संकट
बताकर
इसे
ठंडे
बस्ते
में
डालने
की
योजना
बना
ली
गई
थी।
लेकिन
अब
इसकी
टाइमलाइन
तय
कर
दी
गई
है।
सरकार
की
योजना
के
तहत
प्रदेश
में
करीब
1.30
करोड़
से
अधिक
महिलाओं
को
मुफ्त
में
स्मार्ट
फोन
मिलना
है।
लेकिन
अनुबंधित
कंपनियों
को
समय
पर
कार्यादेश
आदि
नहीं
मिलने
से
काम
आगे
नहीं
बढ़
पाया
था।
अब
सरकार
ने
इसे
फिर
से
रफ्तार
दी
है।
अब
रक्षाबंधन
से
फोन
बांटने
का
काम
शुरू
हो
जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *