उत्तर प्रदेश24 मिनट पहले
यह फोटो महिला के पैर की है। शुक्रवार को इवनिंग वॉक के दौरान सात कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया।
लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में एक महिला पर सात कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद प्रोफेसर अरुण प्रकाश और पंकज जैन ने कुत्तों को दौड़ कर भगाया। मगर, तब तक महिला घायल हो गई थी। घटना जानकीपुरम क्षेत्र की है।
सृष्टि अपार्टमेंट में रहने विवेक वर्मा ने बताया कि पिछले एक साल में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसको लेकर नगर निगम और LDA दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई गई। मगर, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। रेहाना हर दिन की तरह से शाम को परिसर में टहल रही थी। इसी दौरान 7 स्ट्रीट डॉग के झुंड ने घेरकर पैर पर काट लिया।
रेहाना के पति को फोन कर सूचना दी। इसके बाद इलाज के लिए पास के अस्पताल सेंट मैरी में भर्ती कराया गया। विवेक बताते हैं कि प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर ऐसी समस्या को नगर निगम की समस्या बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर
- यूपी की अन्य बड़ी खबरें
मथुरा पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा

केस दर्ज होने के बाद वोलोदयमियार ने हर महीने पत्नी को खर्चे के लिए 30 हजार रुपए देने की भी बात कही।
मथुरा पुलिस ने यूक्रेन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। वृंदावन पुलिस ने यूक्रेन के नागरिक को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। यूक्रेन नागरिक के खिलाफ उसी की पत्नी ने मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मुकदमा थाना कोतवाली वृंदावन में दर्ज कराया था।
यूक्रेन के रहने वाले वोलोदयमियार सबादिर ने 1999 में यूक्रेन की रहने वाली महिला से शादी की। शादी के बाद दोनों भारत आ गए। साल 2000 में दोनों ने भारत में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की और बतौर पति पत्नी भारत में रहने लगे। इसी दौरान दोनों के एक बेटा और बेटी हुए।
भारत में लंबे समय तक रहने के कारण वोलोदयमियार सबादिर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को 9 जून 2017 को भारत की नागरिकता मिल गई। इसके बाद 25 सितम्बर 2018 को वोलोदयमियार सबादिर ने बिना वजह अपनी पत्नी से मारपीट की और हद दर्जे की बदतमीजी की। जिसकी वजह से वोलोदयमियार सबादिर की पत्नी को गंभीर चोट आई। पढ़ें पूरी खबर