आगरा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डॉ. बीआर आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव के दूसरे दिन जेपी सभागार में उपस्थित दर्शक।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के दूसरे दिन 4 अलग-अलग जगहों पर प्रतियोगिताएं हुईं। जेपी सभागार में आयोजित गायन, अभिनय और मिमिक्री में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेठ पदम चंद जैन संस्थान, स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंसेज और दाऊदयाल संस्थान में भी कार्यक्रम हुए।

युवा महोत्सव के दूसरे दिन अभिनय प्रतियोगिता में नाटक का मंचन करते छात्र-छात्राएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आशु रानी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. विजय शर्मा, प्रो. मोहम्मद हुसैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। व्यवस्था प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. मोहम्मद अरशद और उनकी टीम ने सम्भाली। सुगम गायन एकल प्रतियोगिता में बीडीसी. गर्ल्स कॉलेज से मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आरसीए. कॉलेज मथुरा की नंदिनी और तीसरे स्थान पर आरबीएस कॉलेज आगरा की सुमेघा गौतम रहीं। निर्णायक मंडल में गजेंद्र सिंह एवं राकेश यादव शामिल रहे।

युवा महोत्सव में प्रस्तुति देती छात्रा।
गायन और अभिनय प्रतियोगिता में इन्हें मिला स्थान
लोक गायन प्रतियोगिता में निशि राज एवं डॉ. ब्रज बिहारी लाल बिरजू ने निर्णायक की भूमिका में रहे। लोक गायन एकल प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज की सुमेघा गौतम प्रथम विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर सेंट जॉन्स कॉलेज से नबीला हुसैन और तीसरे स्थान पर बीडी जैन कन्या महाविद्यालय की अंजलि रहीं। एकल अभिनय और माइम में बसंत रावत, डिम्पी मिश्रा निर्णायक रहे। एकल अभिनय में प्रथम विजेता सेंट जोंस कॉलेज के इब्राहीम, दूसरे स्थान पर आरबीएस कॉलेज की मोनिका जादौन,तीसरे स्थान पर आगरा कॉलेज के नीतेश चाहर रहे। माइम में बीडी जैन पीजी कॉलेज की निधि, रुपाली, तनया और गायत्री की टीम प्रथम रही। दूसरा स्थान सेंट जोंस कॉलेज की टीम में शामिल शिवम्, दीक्षा, सलाक अहमद और प्रियांशी को मिला। तीसरे स्थान पर आगरा कॉलेज टीम से दृष्टि, अंशुल, हिमांशी और चेष्टा रहीं।
मिमिक्रि में नीरज अग्रवाल, गगन पाठक और गौरव शर्मा निर्णायक रहे। सेंट जोंस कॉलेज के मृत्युंजय चौहान प्रथम स्थान पर रहे। दूसरा स्थान आरबीएस कॉलेज के अदीश को मिला। तीसरे स्थान पर इंजीनियरिंग संस्थान खंदारी के अंकित चौबे को मिला।

गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा।
स्पॉट फोटग्राफी और कार्टूनिंग में दिखाई प्रतिभा
स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में स्पॉट फोटोग्राफी, कार्टूनिंग, प्ले मॉडलिंग का आयोजन किया गया। स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता आरबीएस कॉलेज के देवराज सिंह, दूसरे स्थान पर उत्तम इंस्टिट्यूट से अभिनव गौतम और तीसरे स्थान पर सेंट जॉन्स कॉलेज की स्वाति मिश्रा रहीं। निर्णायक विजय गोयल और अर्पण भार्गव रहे। कार्टूनिंग में केआर गर्ल्स कॉलज की कुमारी पूजा शर्मा को प्रथम स्थान और आगरा कॉलेज की संजना श्रीवास्तव को दूसरा स्थान तथा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की शिवानी शर्मा तीसरा स्थान मिला। डॉ. साधना सिंह, विजय गोयल, मनोहर गिडवानी, अर्पण भार्गव निर्णायक की भूमिका में रहीं।
मॉडलिंग में योगेन्द्र कुमार और आभा शर्मा निर्णायक रहे। प्रथम विजेता आगरा कॉलेज की कुमारी आरती, दूसरे स्थान पर बीएसए कॉलेज मथुरा के शंकरदेव नाथ, तीसरे स्थान पर केआर गर्ल्स पीजी कॉलेज से पायल शर्मा रहीं।

दाऊदयाल संस्थान में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल विजेता चुनते हुए।
मेहंदी प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
दाऊदयाल संस्थान में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आगरा कॉलेज से ध्रुव कुमार प्रथम स्थान पर मिला। दूसरे स्थान पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की शिवांगी दुबे रहीं। तीसरे स्थान पर आरबीएस कॉलेज से बॉबी कुमार रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. साधना सिंह, मीनाक्षी ठाकुर शामिल रहीं। सेठ पदम चन्द जैन प्रबन्ध संस्थान में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में केएमआई संस्थान के सुशेष शर्मा प्रथम, बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की शिप्रा द्वितीय तथा केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा की सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में आशीष शुक्ला एवं डॉ. ज्योत्सना रघुवंशी शामिल थे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में दीनदयाल ग्राम्य विकास संस्थान की खुशीशरण कुशवाह प्रथम स्थान पर, सेन्ट जॉन्स कॉलेज की मधु कुमारी द्वितीय और दाऊदयाल महिला महाविद्यालय फिरोजाबाद की रिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मण्डल में अमीर अहमद एवं रमेश पण्डित शामिल रहे थे।