- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Tarn Taran Bomb Blast; NIA PFI; TMC’s Saket Gokhale
नई दिल्ली25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तृणमूल कांग्रेंस (TMC) प्रवक्ता साकेत गोखले को जमानत के कुछ घंटे बाद गुजरात पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। ये दावा TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने किया है। उन्होंने गुजरात पुलिस पर साकेत को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सांसद के मुताबिक गोखले को जमानत दिए जाने के बाद पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
बता दें कि गुजरात में मोरबी पुल हादसे के बाद साकेत ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी। उन्हें 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
NIA ने PFI से जुड़े मामले में कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े एक आतंकी मामले में दो राज्यों में छापेमारी की। यह छापेमारी केरल के कोझिकोड जिले और कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में तीन ठिकानों पर की गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह मामला PFI के पदाधिकारियों, सदस्यों और कैडरों द्वारा रची गई एक आपराधिक साजिश से संबंधित है, जो केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और विदेश से धन जुटाने के लिए रची गई थी।
तरनतारन बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह को NIA ने किया गिरफ्तार

NIA ने तरनतारन बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। बिक्रमजीत को उसके प्रत्यर्पण के बाद ऑस्ट्रिया के लिंज के अधिकारी ने इंटरपोल के अधिकारियों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। साल 2016 में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल की हत्या की साजिश रची गई थी। वे स्वर्ण मंदिर जा रहे थे तभी तरनतारन में उन पर दो बम फेंके गए। इसमें 2 लोगों की मौत हुई थी।