लखनऊ11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे दिन खूब धूम मची। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भरतनाट्यम और उपशास्त्रीय संगीत ने लोगों को खूब आकर्षित किया। साथ ही स्टॉल पर भी लोग खरीदारी करने जुटे। इस कार्यक्रम का आयोजन यूपी तुलसी शोध संस्थान द्वारा हो रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लोकगायिका संध्या मिश्रा ने देवी गीत से की। भगवती देवी दुर्गा को समर्पित इस प्रस्तुति के बाद उन्होंने अपनी खनकती हुई आवाज में ‘चैती ऐहिं ठइयां झुलनि हेराय गईली’ समेत कई लोकगीतों से श्रोताओं का दिल जीता। तो वहीं सोमनाथ ने भी अपनी मखमली आवाज में कई लोक गीत सुनाए।

शमशुर्रहमान नवेद के निर्देशन में टीम ने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम में कृष्णामृत नृत्य नाटिका परफॉर्म किया।
कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी
इसके बाद शमशुर्रहमान नवेद के निर्देशन में अभिलाषा अश्विनी, पंकज, अनुष्का, यशिका, शुभी आदि ने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम में कृष्णामृत नृत्य नाटिका परफॉर्म किया। जिसे देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। संगीतमय कार्यक्रम में आगे निशी मिश्रा के निर्देशन में दक्षिता, विदुषी आदि ने ‘श्री राम चंद्र क्रपाल’ पर नृत्य से दर्शकों को भगवान राम की भक्ति में डूबो दिया। शानदार डांस परफार्मेंस के बाद अंत में भास्कर बोस के निर्देशन में नाटक ‘भगवान परशुराम चरित्र’ का मंचन किया गया। जिसने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शाम में चार चांद लगा दिए।