7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का 2 सितंबर को निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थीं। मर्लिन बॉबी देओल की पत्नी तान्या की मां थीं। बताया जा रहा कि मर्लिन को उम्र संबंधी शिकायतें थीं। रविवार को उनका शरीर साथ छोड़ गया। मर्लिन देश के फेमस बैंकर देवेंद्र आहूजा की पत्नी थीं। देवेंद्र का निधन पहले ही हो चुका है।
शनिवार को थी गदर-2 की सक्सेस पार्टी, रविवार को दुनिया छोड़ गईं मर्लिन
इन दिनों गदर-2 के ब्लॉकबस्टर हिट होने से देओल फैमिली काफी खुश है। शनिवार को ही फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसके एक ही दिन बाद रविवार को बॉबी देओल की सास दुनिया को अलविदा कह गईं।

बॉबी देओल की पत्नी तान्या की अपनी मां मर्लिन आहूजा के साथ तस्वीर।
करोड़पति बैंकर की वाइफ थीं मर्लिन, खुद भी बिजनेस वुमेन थीं
मर्लिन आहूजा के पति देवेंद्र आहूजा की गिनती देश के मल्टी मिलेनियर बैंकर में होती थीं। वे सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20th सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी भी थे। अगस्त, 2010 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। तान्या के अलावा मर्लिन और देवेंद्र के दो बच्चे विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा भी हैं।