बहराइच में दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ दो गिरफ्तार: पुलिस ने कतर्नियाघाट जंगल से दो शिकारियों को दबोचा, प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे थे शिकार

बहराइचएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बैठे हुए दोनों शिकारी हैं।

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जलीय जीवों का शिकार कर रहे दो शिकारियों को वन विभाग ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से जलीय जीवों समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जलीय जीवों का शिकार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शिकारी जलीय जीवों का शिकार देते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप ने बताया कि कतरनिया घाट रेंज के बीट संख्या एक के बाघ संरक्षित वधावन के निर्देश पर वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक योगेश प्रताप सिंह, बीट वाचर कमलेश और मुरली की टीम शाम को गश्त कर रहे थे।

टीम ने गश्त के दौरान दो शिकारियों को पकड़ा। उनके पास से चार दुर्लभ प्रजाति के कछुआ, दो बोरी मृत मछलियां, जाल और हंसिया बरामद किया। जिस पर दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि कछुओं को नदी में छोड़ दिया गया है। शिकारियों की पहचान दूधनाथ निवासी भरथापुर और राम सरन भरथापुर सुजौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *