बरेली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बरेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई बांग्लादेश की महिला
बरेली पुलिस ने अवैध तरह से रह रही बांग्लादेश की महिला को अरेस्ट किया है। इस मामले में गोपनीय ढंग से पुलिस और खुफिया विभाग की टीम जांच कर रही थी। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला पर पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच में पता चला कि महिला लंबे समय से बांग्लादेश से आकर यहां रह रही थी। इस मामले में जांच एजेंसियों ने भी जांच पड़ताल की। जिसके बाद महिला को अरेस्ट किया गया।
12 साल की उम्र में आई थी भारत
एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 45 साल की महिला निपुन पत्नी नन्हेराम निवासी बंजारिया थाना शीशगढ़ के सम्बंध में जानकारी हुई की महिला अपने पति, 17 साल के बेटे, 16 साल की बेटी और पांच साल की छोटी बेटी के साथ रह रही है।
जांच में सामने आया कि निपुन नाम की महिला बांग्लादेश के जिला मुशीरपुर के जौलीपुर की रहने वाली है। अपनी मौसरी बहन औमला के साथ 12 साल की उम्र में यहां आई थी। बड़ी होने पर बरेली के नन्हेराम से शादी कर ली। महिला की तरफ से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया। जिसमें जांच में पाया गया कि महिला बांग्लादेश की रहने वाली है।
इस मामले में शीशगढ़ थाने में विदेशी विषयक अधिनियम का उलंघन किया गया। महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसके बाद महिला को अरेस्ट किया गया। जिसमें पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।