फतेहपुर में 62 वार्डों में चुनाव लड़ेंगी महिलाएं: दो नगर पालिका सहित 8 नगर पंचायतों में हैं 174 वार्ड

फतेहपुरएक घंटा पहले

यूपी के फतेहपुर जिले में दो नगर पालिका सहित 8 नगर पंचायतों के वार्ड की सूची जारी होने से 174 वार्डों में 62 वार्डो में महिलाएं चुनाव लड़ेंगी आरक्षण सूची जारी होने से कही खुशी कही गम का माहौल नगर निकाय चुनाव में कई महीनों से तैयारी में जुटे नेताओं को उस समय झटका लगा जब वार्ड का आरक्षण ही बदल गया।

फतेहपुर जिले में दो नगर पालिका सहित 8 नगर पंचायतों 174 वार्ड में 62 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। जिसमें नगर पालिका बिंदकी में 25 वार्ड में 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित। सदर नगर पालिका के 34 वार्ड में 11 वार्ड महिला की है जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व महिला वार्ड है।

नगर पंचायत खागा में 21 वार्ड में 7 वार्ड महिला की, नगर पंचायत किशनपुर में 10 वार्ड में 4 वार्ड महिला की, नगर पंचायत खखरेरू में 15 वार्ड में 5 वार्ड महिला,नगर पंचायत कारीकन धाता 6 वार्ड महिला, नगर पंचायत कौड़ा जहानाबाद 15 वार्ड में 5 वार्ड महिला, नगर पंचायत बहुआ 10 वार्ड में 4 वार्ड महिला, नगर पंचायत हथगाम में 13 वार्ड में 5 वार्ड महिला, नगर पंचायत असोथर में 15 वार्ड में 6 वार्ड महिला की है। नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई नेता चुनाव लड़ने से वंचित रह गए क्योंकि वार्ड का आरक्षण बदलने से कही खुशी कही गम है।

नगरपालिका फतेहपुर।

नगरपालिका फतेहपुर।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *