फतेहपुर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व प्रधान विजय सिंह पटेल की फाइल फोटो।
फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बाइक सवार पूर्व प्रधान को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से पूर्व प्रधान बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ के पास की है।
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह पटेल 45 निवासी चखेड़ी वाजिदपुर मजरे मलवां को पीछे से जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर लगते ही पूर्व प्रधान बाइक से कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को 108 एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया। मृतक के दोस्त राजू सिंह ने बताया कि यह शहर किसी निजी काम से गए थे और शाम 7 बजे बाइक से घर आते समय अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे इनकी मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर पर होगी कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी समशेर सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन से बाइक सवार की टक्कर से मौत हो गई है। मृतक पूर्व ग्राम प्रधान बताए जा रहे है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार के लोगों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।