प्रतापगढ़30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रयागराज जनपद के लाल गोपालगंज क्षेत्र की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को हथिगवां पुलिस ने जहानाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। लिखा पढ़ी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
लालगोपालगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा हथिगवा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। 26 सितंबर की सुबह वह कॉलेज के लिए पैदल ही सहेली के साथ निकली थी। रास्ते में उसे कस्बे में रहने वाला एक युवक बाइक लेकर मिला। उसने छात्रा को बताया कि उसकी मां को किसी जहरीले सांप ने काट लिया है।
घर वाले उसे कुंडा अस्पताल ले गए हैं। झांसा देकर युवक उसे बाइक से लेकर चल दिया। रास्ते में युवक के दो साथी दूसरी बाइक से मिले। सभी उसे बछरौली सड़क के पास जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
एसपी ने लगाई फटकार
परिजनों ने लालगोपालगंज नवाबगंज व हथिगवां पुलिस से शिकायत की लेकिन दोनों थानों की पुलिस मामले को सीमा विवाद में उलझी रही। 29 सितंबर को परिजनों की शिकायत पर एसपी ने हथिगवां थाना अध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि हथिगवां थाना अध्यक्ष संतोष सिंह जहानाबाद के करीब लाल गोपालगंज क्षेत्र के रहने वाले सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी रवि कुमार मोनू उर्फ शिव गौतम और हथिगवा के रामपुर निवासी सुशील को गिरफ्तार कर लिया।