झांसी9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

झांसी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय के पति डॉ. विष्णु राय को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
झांसी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय के पति डॉ. विष्णु राय को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उसको शुक्रवार देर शाम झांसी जेल से रिहा कर दिया गया। उस पर कुख्यात लेखराज यादव को छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। बाद में गैंगस्टर एक्ट का केस भी दर्ज हुआ था।
एक केस में सेशन कोर्ट से 29 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। लेकिन तभी पुलिस ने गैंगस्टर केस को कोर्ट में तामील करा दिया था। इसके बाद उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद वह हाईकोर्ट चले गए थे। 6 दिसंबर को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। आज उनको जेल से रिहा किया गया।

पुलिस ने डॉ. विष्णु राय को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
8 अक्टूबर को हुए थे गिरफ्तार
16 सितंबर को कुख्यात लेखराज यादव झांसी कोर्ट में पेशी पर आया था। यहां उसे छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इस केस में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, डॉ. विष्णु राय समेत 19 लोगों को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया था। इसमें विष्णु राय को पुलिस ने 8 अक्टूबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
पत्नी को बनवाया था जिला पंचायत अध्यक्ष
मूलरूप से मऊरानीपुर निवासी विष्णु राय फिलहाल झांसी में मंडी रोड पर रहते हैं। उनकी जनपद के बड़े नेताओं में गिनती होती है। सपा शासन कार्यकाल में विष्णु राय ने अपनी पत्नी मीरा राय को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। तब वह भी सपा में थे। 2017 में मऊरानीपुर के तत्कालीन विधायक का सपोर्ट किया था।