रायबरेली23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रायबरेली में पुलिस की सक्रियता से महिला की जान बची है। बता दें की पारिवारिक विवाद के चलते परेशान होकर महिला आत्महत्या करने जा रही थी। इस दौरान जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी पुलिस ने महिला को समझा बुझा कर उसे शांत कर दिया है। परिजनों को भी कड़े निर्देश दिए है।
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के न 232 स्थित लोन नदी के पास का है। जहां पर एक राधिका नाम की महिला लोन नदी में छलांग लगाने जा रही थी। लेकिन तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और महिला को बचा लिया। अब इसकी सराहना हो रही है। महिला ने बताया कि घर वाले उसे मारते पीटते हैं। उसे जान से मारने की कोशिश करते हैं। उसे प्रताड़ित करते हैं। जिससे आहत होकर वह आज अपने आप को खत्म करने जा रही थी। पुलिस उसे समझा बूझकर कोतवाली ले आई। उसके परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया तो पता चला कि मामूली कहासुनी को लेकर आपसी विवाद के बाद वह आत्महत्या करने जा रही थी।
पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से रोका
लालगंज थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गए थे। महिला को बचा लिया गया है उसके परिजनों को समझा बूझकर उसे घर भेज दिया गया। सही समय पर सूचना मिल गई थी। जिसके बाद महिला को बचा लिया गया।