पुलिस की वैन से भागे कैदी से पुलिस की मुठभेड़: अमरोहा में पेशी पर लाते समय कूदकर भागा था, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

अमरोहाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अमरोहा में एक दिन पहले पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले कैदी से देहात थाना इलाके में पुलिस की आज मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से फरार कैदी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हालांकि, अमरोहा और आसपास के जिलों की पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी, जबकि जिले की सड़कों पर भी कल से फरार कैदी की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन पहले यानी सोमवार को मुरादाबाद जेल से वाजिद नाम के एक कैदी को अमरोहा न्यायालय पेशी पर लाया जा रहा था।

पुलिस की वैन अमरोहा में जोया मार्ग पर पहुंची तभी वैन में सवार वाजिद नाम का कैदी कूदकर भाग निकला। इसकी तलाश में अमरोहा पुलिस की कई टीमें चेकिंग अभियान चला रही थीं। उसी कड़ी में मंगलवार दोपहर को देहात थाना इलाके में कांठ रोड पर गांव रायपुर के निकट पुलिस को एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया तो उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गोली लगने से गश खाकर गिरा
जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से भाग रहा आरोपी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। इतना ही नहीं वह कल मुरादाबाद जेल से पेशी पर आते समय अमरोहा में जोया मार्ग पर चलती पुलिस की वैन से कूदकर भाग गया था।

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की चलती वैन से कूद गया था कैदी
पुलिस टीम ने घायल वाजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम वाजिद है। वह अमरोहा के रहरा थाना इलाके के गांव गंगवार का रहने वाला था। बीती नो जुलाई को बाइक चोरी के आरोप में वह जेल गया था। बीते कल उसकी अमरोहा न्यायलय और हसनपुर कचहरी में पेशी थी। उसी दौरान वह चलती वैन से कूदकर भाग गया था।

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की वैन से कूदकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *