नवरात्रि 2023 पर करें ये 5 अचूक उपाय, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में सभी पर्वों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कुछ दिनों बाद शारदीय नवरात्रि का पर्व आने वाला है। नवरात्रि का पर्व भारत के अलग-अलग राज्यों बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि से पहले सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई जरूर करते हैं। आज इस खबर में जानेंगे ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो नवरात्रि के पहले कर लेने से मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हो जाएगी। इसके साथ ही अपनी कृपा भी बनाए रखेगी। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

घर का करे सारा काम

मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि से पहले कम से कम 1 सप्ताह पहले अपने पूरे घर की साफ-सफाई कर लेना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है।

घर में मौजूद सोफे के कवर और खिड़कियों में लगे पर्दों को भी अच्छे से साफ करें या फिर नया बदल दें।

यह भी पढ़ें- काले तिल के उपाय से करें पितरों की नाराजगी दूर, जीवन में आएगी खुशहाली भरपूर

वास्तु शास्त्र में घर के बाथरूम का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। कहते हैं नवरात्रि से पहले बाथरूम की टाइल्स को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां आती है। इसके साथ ही वास्तु देव प्रसन्न हो जाते हैं।

नवरात्रि से कुछ दिन पहले ही घर की रसोई को साफ कर लेना चाहिए, क्योंकि रसोई से ही घर के सारे सदस्यों की पेट भरती है। रसोई को साफ करने के लिए आज पानी में बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल सकते हैं। इससे रसोई घर की चिपचिपाहट खत्म हो जाती है। घर की रसोई साफ-सुथरा रहता है तभी मां अन्नपूर्णा का वास भी होता है।

घर की सजावटों का भी ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। नवरात्रि में घर की साफ-सफाई करने के बाद सजावट की छोटी-मोटी चीजें लाकर रखनी चाहिए। घर में छोटी-मोटी सजावट करने से घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके साथ ही आपको घर में रौनक दिखने लगता है। माता रानी प्रसन्न भी होती है।

यह भी पढ़ें- इस साल कब है नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा, जानें पूरे माह का व्रत त्योहार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *