दिग्गज एक्टर अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह की राहें जुदा: तीन महीने पहले बच्चे का जन्म हुआ; नूर ने कस्टडी और पैसे मांगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Al Pacino Girlfriend | Al Pacino Noor Alfallah Breakup News​​​​​​​हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो और उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह की राहें जुदा हो गई हैं।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो और उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह की राहें जुदा हो गई हैं। नूर अल्फल्लाह ने अभी तीन महीने पहले अल पचीनो के बच्चे (रोमन पचीनो) को जन्म दिया है। नूर ने अब अल पचीनो से अलग होने का फैसला लिया है, साथ ही बच्चे की कस्टडी के लिए अल पचीनो के खिलाफ केस भी दायर कर दिया है।

हालांकि, नूर इस बात पर तैयार हैं कि अगर अल पचीनो, बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाएं तो दोनों संयुक्त रूप से उसकी कस्टडी ले सकते हैं।

नूर ने केस लड़ने तक का पैसा मांगा
द ब्लास्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह ने केस लड़ने के दौरान खर्च हुए पैसों का अल पचीनो से हिसाब भी मांगा है। नूर चाहती हैं कि कोर्ट अल पचीनो को ये रकम देने के लिए फोर्स करे। हालांकि, कोर्ट अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कोर्ट ने कहा है कि अभी वो बच्चे के पेरेंट्स की इनकम की जांच करेंगे।

इसके बाद ही वो कस्टडी देने पर विचार करेंगे। हालांकि, यह जाहिर है कि अल पचीनो को ही हर महीने पैसे देने होंगे। इसके पहले यह देखा जाएगा कि वो एक साल में कितने पैसे कमाते हैं।

अल पचीनो का जन्म 25 अप्रैल 1940 को हुआ था। इनकी गिनती हॉलीवुड के महानतम एक्टर्स में की जाती है।

अल पचीनो का जन्म 25 अप्रैल 1940 को हुआ था। इनकी गिनती हॉलीवुड के महानतम एक्टर्स में की जाती है।

नूर ने कहा- बच्चा अल पचीनो का ही है
जब अल पचीनो और नूर के बच्चे का जन्म हुआ तो कई अंग्रेजी पोर्टल में यह लिखा गया कि एक्टर यह मानने को तैयार नहीं हैं कि बच्चा उन्हीं का है। हालांकि, अल पचीनो और नूर दोनों ने इस खबर को बेबुनियाद बताया था।

अब नूर ने कोर्ट में इस संबंध में जवाब भी दिया है। नूर ने कहा कि उनके और अल पचीनो के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए थे, नतीजतन वो प्रेग्नेंट हुईं।

2022 में हुई थी अल पचीनो और नूर की पहली मुलाकात
अल पचीनो और नूर की मुलाकात कोरोना महामारी के वक्त हुई थी। दोनों इस दौरान एक दूसरे के नजदीक आए थे। अल पचीनो और नूर को अप्रैल 2022 में वेनिस शहर में देखा गया था।

दोनों एक इटालियन रेस्टोरेंट में खाना खाते नजर आए थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती ने रिलेशनशिप का नाम ले लिया। नूर को अल पचीनो की उम्र से कोई दिक्कत नहीं थी, ये देखते हुए भी कि अल पचीनो की उम्र उनके पिता से भी ज्यादा है।

नूर के जितने भी अफेयर्स रहे, उन सभी की उम्र 60 साल से ज्यादा रही है। चाहे वो मशहूर सिंगर माइक जैगर (74 साल) हों, या बिजनेसमैन निकोलस बर्गग्रेन (60 साल) हों। इसके अलावा कुछ वक्त पहले उन्हें 91 साल के फिल्म मेकर क्लिंट ईस्टवुड के साथ भी देखा गया था।

नूर अल्फल्लाह कुवैती-अमेरिकी मूल की हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1993 को कुवैत में हुआ था। उनकी मां कुवैत की हैं, जबकि पिता अमेरिका के रहने वाले हैं।

नूर अल्फल्लाह कुवैती-अमेरिकी मूल की हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1993 को कुवैत में हुआ था। उनकी मां कुवैत की हैं, जबकि पिता अमेरिका के रहने वाले हैं।

अपने आप को जिम्मेदार पिता मानते हैं अल पचीनो
अल पचीनो ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वे अपने पिता की तरह एक गैर जिम्मेदार बाप बनना नहीं चाहते हैं। अल पचीनो के पिता ने उन्हें और उनकी मां को बचपन में ही छोड़ दिया था।

अल पचीनो ने कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं और उन तीनों की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। अगर मैं उनकी जिम्मेदारी न उठा पाऊं तो ये उनके साथ-साथ मेरे लिए भी काफी दुखद होगा।

बता दें कि अल पचीनो के तीन बच्चे पहले से हैं। सबसे बड़ी बेटी का नाम जूली मैरी है। उनकी उम्र 33 साल है। इसके अलावा उनके दो जुड़वां बच्चे एंटोन और ओलिविया भी हैं। इन दोनों की उम्र 22 साल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *