जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र बोले-2024 में भी भाजपा इतिहास रचेगी: प्रयागराज में कहा- जनता मोदी और योगी सरकार के काम से खुश है

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • BJP Is Strengthening The Booth Structure: Newly Elected Prayagraj District President Rajendra Mishra Said Party Will Create History In 2024 Also, Public Is With Us

प्रयागराजएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पत्रकारों से वार्ता करते नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र। - Dainik Bhaskar

पत्रकारों से वार्ता करते नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र।

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रयागराज महानगर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र का कहना है कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पर काम कर रही है। इस समय देश के सभी नेता और पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर काम कर रहे हैं। बूथ की संरचना मजबूत की जा रही है। एक जिम्मेदार, सक्रिय व समर्पित व्यक्ति को बूथ का दायित्व दिया जा रहा है। पन्ना प्रमुख की संरचना बनाई जा रही है। इसमें 20 20 कर्यकर्ताओं में से हर गली में एक कार्यकर्ता को खड़ा किया जा रहा है। देश की जनता के बीच पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिना रहा है। जनता मोदी और योगी सरकार के काम से खुश है। लिहाजा बीजेपी 2024 में फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते आचार्य हरे कृष्णा शुक्ला।

कार्यक्रम को संबोधित करते आचार्य हरे कृष्णा शुक्ला।

संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है

जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र देव नारायण पब्लिक स्कूल हवेलिया झूंसी में भाजपा नेता हरेकृष्ण शुक्ला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है। योजनाओं का लाभ आम आदमी पर तक पहुंच सकें इसका भी ध्यान दिया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास का नया सोपान लिख रहा है। देश इस समय विश्व टी टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। योगी जी के नेतृत्व में एकदिन देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। भारत की शाख बढ़ी है।

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बने भारत, मोदी बनें प्रधानमंत्री

सम्मान समारोह के आयोजक भाजपा नेता हरेकृष्ण शुक्ला का कहना है कि देश में नरेंद्र मोदी जैसा कोई नेता कभी इतिहास में नहीं रहा है। देश दुनिया की टॉप 5 इकॉनमी में शामिल हो चुका है। 3 सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। नरेंद्र मोदी फिर 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनें यही हर बीजेपी कार्यकर्ता का संपकल्प है। इसी क्रम में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयेाजन किया गया। इसका मकसद एकजुट होकर 2024 में भाजपा को भारी बहुमत से जिताना है। मोदी जी के अंदर यह क्षमता है कि वे देश को दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बना सकते हैं। भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा। इसमें कोई शक नहीं है।

पार्टी 2024 में 80 सीटें यूपी में जीत रही है। सम्मान समारोह में यमुनापार के करीब एक हजार कार्यकर्ता,नेता और पदाधिकारी शरीक हुए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *