गुजरात में कांग्रेस ने भरा जीत का दम, गहलोत बोले- भाजपा के खिलाफ राज्य में मजबूत सत्ता विरोधी लहर

ANI

गुजरात में चुनावी पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे अशोक गहलोत का भी बयान समय आ गया है। अशोक गहलोत ने दावा किया है कि गुजरात में भाजपा के खिलाफ स्पष्ट में सत्ता विरोधी लहर है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में आक्रामक प्रचार किया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज थम जाएगा। गुजरात में दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के आने से इस बार का चुनाव दिलचस्प माना जा रहा है। इन सब के बीच गुजरात में कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की वजह से उसे फायदा मिलेगा और वह सरकार बनाने में कामयाब होगी। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी साफ तौर पर कहा था कि गुजरात में उनकी पार्टी को सफलता मिलेगी और उनकी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: क्या भारत के संविधान को नहीं मानते केजरीवाल? ओवैसी बोले- सभी अंधेरे का मुकाबला अंधेरे से करना चाहते हैं

गुजरात में चुनावी पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे अशोक गहलोत का भी बयान समय आ गया है। अशोक गहलोत ने दावा किया है कि गुजरात में भाजपा के खिलाफ स्पष्ट में सत्ता विरोधी लहर है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में आक्रामक प्रचार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गुजरात में सरकार विरोधी लहर बहुत तेज है और इसी लिए मोदी जी राज्य भर में इतनी जगहों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने (मोदी ने) 50 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यह सोचने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के गुजरात में डेरा डाले रहने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों की उपेक्षा करने के पीछे क्या कारण है? इसका मतलब सिर्फ इतना है कि मोदी को चुनाव हारने का डर है।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का दावा, कांग्रेस के नेता पीएम को गाली देने का कर रहे काम, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना प्रचार खत्म कर चुके हैं। इस बार गुजरात में देखे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। इसमें 3 मेगा रोड शो भी शामिल है। गुजरात में भाजपा प्रत्याशी 27 सालों से सत्ता में है। यही कारण है कि इस बार भी भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर गुजरात में गुजरात के विकास के लिए हर गुजराती को क्रेडिट दिया। इसके बाद उनका यह अभियान काफी लोकप्रिय हो गया।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *