कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

Katalin Kariko Drew Weissman Nobel Prize For Medicine: हंगरी के कैटालिन कारिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्रू वीसमैन ने मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) तकनीक पर काम करने के लिए नोबेल पुरुस्कार जीता है। नोबेल मेडिसिन पुरस्कार की घोषणा फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना कोविड-19 टीकों के लिए सोमवार को की गई।

दुनिया के लिए सबसे बड़े संकट से निपटने में मदद की

जूरी ने कहा कि इस जोड़ी को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए सम्मानित किया गया। इसने कोविड​-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया। कहा गया है कि आधुनिक समय में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक के दौरान पुरस्कार विजेताओं ने वैक्सीन को विकसित करने में योगदान दिया।

10 दिसंबर को दिया जाएगा पुरुस्कार

कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में किंग कार्ल XVI गुस्ताफ से अपना पुरस्कार प्राप्त करेंगे। इसमें एक डिप्लोमा, एक स्वर्ण पदक और 1 मिलियन डॉलर का चेक शामिल है। बताया जाता है कि पुरस्कार बनाने वाले वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की 1896 की मृत्यु की सालगिरह पर दिया जाता है।

साहित्य और शांति के पुरुस्कारों की होगी घोषणा

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल मेडिसिन पुरस्कार स्वीडिश पेलियोजेनेटिकिस्ट स्वांते पाबो को दिया गया था, जिन्होंने निएंडरथल के जीनोम का अनुक्रम किया और पहले से अज्ञात होमिनिन डेनिसोवा की खोज की। इस नोबेल सत्र के दौरान मंगलवार को भौतिकी पुरस्कार और बुधवार को रसायन विज्ञान पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं गुरुवार को साहित्य और शुक्रवार को शांति के लिए नामों की घोषणा होगी।

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *