आजमगढ़ में गांजे के साथ एक गिरफ्तार: दो साल में 30 क्विंटल से ज्यादा की बरामदगी, आर्मी ऑन ड्यूटी लिखी गाड़ियों से भी तस्करी

आजमगढ़11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ जिले में अप्रैल महीने में आर्मी ऑन ड्यूटी लिखी गाड़ियों से हो रही थी गांजे की तस्करी। - Dainik Bhaskar

आजमगढ़ जिले में अप्रैल महीने में आर्मी ऑन ड्यूटी लिखी गाड़ियों से हो रही थी गांजे की तस्करी।

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाने की पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता उस समय लगी जब आरोपी गांजे को झोले में भरकर कहीं डिलेवरी देने जा रहा था। आरोपी की पहचान नसीम के रूप में हुई है। आरोपी के ऊपर आजमगढ़, अंबेडकरनगर जिलों में 11 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को जेल भेजने के साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की जड़े कितनी गहरी हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। साल 2021 से अभी तक पुलिस ने 30 कुंतल से अधिक गांजे की बरामद कर चुकी है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद भी जिले में गांजा तस्करी का कारोबार रुकने का नाम नही रहा है। असम और उड़ीसा से आने वाले इस गांजे की पूर्वांचल के कई जिलों में बिक्री की जाती है।

गांजा तस्करी में शामिल छोटे लोगों को ही पुलिस पकड़ में आती है। जबकि पर्दे के पीछे से इस पूरे सिडिंकेट को अंजाम देने वाले आरोपी पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। पांच माह पूर्व पुलिस ने गुवाहटी से आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे कैंटर से तीन कुंतल नौ किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

आजमगढ़ जिले में लग्जरी कारों से गांजा तस्करी का खुलासा करते एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, फाइल फोटो।

आजमगढ़ जिले में लग्जरी कारों से गांजा तस्करी का खुलासा करते एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, फाइल फोटो।

ARMY ON DUTY और लग्जरी गाड़ियों का हो रहा प्रयोग
आजमगढ़ जिले में गांजा तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार जिले के एसपी अनुराग आर्य ने अभियान चलाया हुआ है। ऐसे में यह गांजा तस्कर नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। जहां अप्रैल में जिले में आर्मी ऑन ड्यूटी लिखी गाड़ियों से तीन कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया था। वहीं गांजे की तस्करी में लग्जरी गाड़ियों का भी प्रयोग हो रहा है। आजमगढ़ जिले में आने वाला अधिकतर गांजा आसाम और उड़ीसा से आता है। जिले में सख्ती होने के कारण गांजे की डिलेवरी जिले के बार्डर पार ही ले ली जाती है, जिसे लग्जरी गाड़ियों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इन तस्करी की घटनाओं में गिरोह के सरगना और हैंडलर के बीच में कई लोग काम करते हैं। यही कारण है पुलिसिया कार्रवाई में यह हैंडलर ही पकड़े जाते हैं और गिरोह के सरगना बच निकलने में कामयाब होते हैं।

अगस्त 2022 में बरामद हुआ था दो कुंतल गांजा
अगस्त 2022 में छापेमारी करते हुए दो कुंतल गांजे के साथ गांजा तस्कर सुरेन्द्र यादव और अनिल यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया था। आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया था कि आरोपी राकेश यादव उर्फ सोनू जो पहले से भी गांजा बेचने का धंधा करता है। उसी के साथ मिलकर हम लोग भी गांजे का व्यापार आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए करते हैं। आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि एक खेप गांजे का बेंच देने पर पांच से 10 लाख तक की बचत हो जाती है। यह सारा माल सोनू उर्फ राकेश यादव अपने साथियों के साथ उड़ीसा से लाता है। इस गांजे को आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ आदि जिलों में बेंचा जाता है।

एक नजर आजमगढ़ में गांजा बरामदगी पर
आजमगढ़ जिले की पवई थाने की पुलिस ने 10 जनवरी 2021 को उड़ीसा से आ रहे साढे 16 कुंतल गांजे के साथ आरोपी राजमन यादव जो कि अंबेडकरनगर का रहने वाला है को गिरफ्तार किया था। यह गांजा पुलिस ने उस समय बरामद किया था जब उड़ीसा से गांजा लदा आ रहा ट्रेक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आरोपी ट्रक से गांजे को उतारकर भा रहा था। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से साढ़े 16 कुंतल गांजे की बरामदगी की थी।

वहीं 16 दिसंबर 2021 को जिले की निजामाबाद थाने की पुलिस ने सोफीपुर के पास से ट्रैक्टर ट्राली से दो कुंतल गांजा बरामद किया था। आरोपी ट्राली पर ऊपर सीमेंट की बोरी रखे थे जबकि नीचे 20 पैकेट गांजे को रखा गया था। इसके साथ ही एक मार्च 2021 को दो महिलाओं को 60 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। 13 जुलाई 2021 को बोलेरो से गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 46 किलो गांजे की बरामदगी हुई थी।

29 मार्च को हुई थी दो कुंतल से अधिक बरामदगी
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने 29 मार्च 2022 को ट्रक से गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से दो कुंतल से अधिक गांजे की बरामदगी की थी। इसके साथ ही 11 जून 2022 को आसाम से गांजा लाकर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को हुंडई कार से गांजे की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 70 किलो गांजा बरामद हुआ था। जबकि 25 जून को 80 किलो गांजा जिले की पुलिस ने बरामद किया था।

29 जुलाई 2022 को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए एक जगह से 125 किलो जबकि दूसरी जगह से 56 किलो गांजा बरामद किया गया था। इसके साथ ही तीन अगस्त 2022 को दो कुंतल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही 23 अगस्त 2022 को 62 किलो जबकि 29 अगस्त को 10 किलो गांजे की बरामदगी हुई थी। आसाम और उड़ीसा से आने वाले इस गांजे से इस अपराध से जुड़े लोगों को मोटा मुनाफा होता है। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन की तमाम नाकेबंदी के बाद भी तस्करी से जुड़े अपराधी गांजा तस्करी के लिए रोज नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *