आगरा में शिल्पा शेट्‌टी ने पति राज संग किया हवन: शाम को पति-पत्नी बंगलामुखी मंदिर पहुंचे, एक घंटे तक की पूजा-अर्चना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Shilpa Performed Havan With Husband Raj In Agra, Husband And Wife Reached Banglamukhi Temple In The Evening, Worshiped For Half An Hour.

आगरा18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मंदिर में हवन करते शिल्पा और राज कुंद्रा। - Dainik Bhaskar

मंदिर में हवन करते शिल्पा और राज कुंद्रा।

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ आगरा पहुंची है। शाम को उन्होंने आगरा के बंगलामुखी मंदिर में हवन-पूजन किया। अभिनेत्री को अचानक मंदिर में देख लोगों आश्चर्य चकित रह गए। बताया गया है कि शिल्पा आगरा में होने वाले एक फैशन शो में शिरकत करने आई हैं।

मंदिर सेवादार के साथ शिल्पा और राज कुंद्रा।

मंदिर सेवादार के साथ शिल्पा और राज कुंद्रा।

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी आगरा के एक होटल में होने वाले फैशन शो में शिरकत करने के लिए अपने पति राज कुंद्रा के साथ दोपहर को आगरा पहुंची। शाम को आगरा कैंट स्थित बंगलामुखी मंदिर में वो अपने पति के साथ दर्शन करने पहुंची। यहां पर मंदिर के महंत नितिन सेठी ने उन्हें मंदिर के बारे में बताया। इसके बाद शिल्पा ने पति के साथ पांच कुंडीय हवन किया। वो करीब एक घंटा मंदिर में रुकी। उन्होंने पूरे मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया। कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। शिल्पा ने अपना कार्यक्रम गुप्त रखा था। किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

होटल में है इवेंट, मलाइका अरोड़ा भी आएंगी
आगरा के एक होटल में शुक्रवार रात को फैशन शो का आयोजन किया गया है। इसमें शिल्पा शेट्‌टी के साथ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी शिरकत करेंगी। माना जा रहा है कि मलाइका भी आगरा आ चुकी है। गुरुवार शाम को दोनों के ताजमहल जाने की संभावना था, लेकिन दोनों में से कोई ताजमहल नहीं पहुंची। कल शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा। ऐसे में शनिवार को इनके ताजमहल जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *